Explore

Search

July 23, 2025 11:20 am

LATEST NEWS
Lifestyle

तीन खिलाड़ियों को अर्जुन और एक को मिला द्रोणाचार्य पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ने भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया। इनमें मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ी और एक कोच शामिल हैं। प्रदेश के तीन खिलाड़ियों को अर्जुन तो वहीं एक कोच को द्रोणाचार्य अवार्ड दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इन सभी प्लेयर्स को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

एमपी के इन खिलाड़ियों को मिला अवार्ड

मध्य प्रदेश की पैरा कनोइंग खिलाड़ी प्राची यादव (Prachi Yadav), मध्‍यप्रदेश के उत्कृष्ट निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (Ashwary Pratap Singh Tomar) और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू (Sushila Chanu) को अर्जुन अवॉर्ड प्रदान किया गया है। जबकि भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह (Shivendra Singh) को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

प्राची यादव (अर्जुन पुरस्कार)

एमपी की कनोइंग प्लेयर प्राची यादव ने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने हाल ही में आईसीएफ स्प्रिंट एंड पेरा केनो वर्ल्ड चैम्पियनशिप जर्मनी में चौथा स्थान हासिल किया। इसके बाद उन्होंने पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया। प्राची भारत की पहली एथलीट है, जिन्होंने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है।

पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है प्राची बिटिया…

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से मध्‍यप्रदेश की बेटी प्राची यादव को (पैरा कैनोइंग) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “अर्जुन पुरस्कार” से सम्‍मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई!

अपनी असाधारण खेल प्रतिभा से… pic.twitter.com/Y1cVNJEdub

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2024

ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर (अर्जुन पुरस्कार)

ऐश्वर्य प्रताप सिंह मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर हैं। वे साल 2023 के एशियन गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट रहे हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में दो गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इसके साथ ही ऐश्वर्य प्रताप ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए 50 मी रायफल थ्री पोजीशन मेन्स सिंगल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

पूरे मध्‍यप्रदेश को आप पर गर्व है बेटे ऐश्वर्य…

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से मध्‍यप्रदेश के उत्कृष्ट निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर जी को ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई।

आपने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं असाधारण… pic.twitter.com/CnNZ0eqHLa

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2024

पुखरामबम सुशील चानू (अर्जुन पुरस्कार)

मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की बेहतरीन खिलाड़ी सुशीला ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। जर्मनी में हुए वुमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 2016 रियो ओलंपिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान थीं।

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी द्वारा मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की खिलाड़ी सुश्री पुखरामबम सुशीला चानू को उनके अद्वितीय प्रदर्शन के लिए ‘अर्जुन पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई!

आपने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में प्रदेश और देश का… pic.twitter.com/aLvPOvUhDu

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2024

शिवेंद्र सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार)

मध्य प्रदेश के शिवेंद्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। उन्होंने लगभग 160 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, इस दौरान उन्होंने लगभग 80 गोल अपने नाम किए।

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों द्वारा मध्‍यप्रदेश के गौरव श्री शिवेंद्र सिंह जी को ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई!

आपने हॉकी के क्षेत्र में, कई प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में, भारत का नाम रोशन करने के लिए… pic.twitter.com/CTtlcb7VWP

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2024

आपको बता दें कि भारत के 26 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें विश्व कप स्टार मोहम्मद शमी, एशियाई खेलों के नायक ओजस प्रवीण देवताले, निशानेबाज ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और पारुल चौधरी शामिल हैं। इसके अलावा पांच कोचों को द्रोणाचार्य सम्मान, तो वहीं 2 खिलाड़ियों को खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

Faizan Ashraf
Author: Faizan Ashraf

Leave a Comment