Explore

Search

July 23, 2025 12:06 am

LATEST NEWS
Lifestyle

Weather: दिसंबर में 3-4 डिग्री गिरेगा रात का पारा, आधा दर्जन से अधिक जिलों में 10 से कम तापमान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

दिसंबर की शुरुआत कड़ाके की सर्दी से हुई, जबकि प्रदेश में ज्यादातर जिलों में औसत रात का पारा बढ़ गया। इस साल दिसंबर में रात का पारा 3 से 4 डिग्री तक पहुंचेगा। कड़ाके की सर्दी की शुरुआत अगले सप्ताह से हो जाएगी।

20 दिसंबर 2021 को सबसे कम रात का पारा 3.4 डिग्री तक दर्ज किया गया था, जबकि 76 साल पहले 11 दिसंबर 1966 को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा था। रविवार को आधा दर्जन से अधिक जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ी। वहीं, में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। मंगलवार से अधिकांश जिलों में रात का पारा बढ़ने की उम्मीद है। 3 दिन बाद सर्दी फिर जोर पकड़ेगी। 

मौसम केंद्र के अनुसार, 36 घंटे बाद रात के तापमान में बढ़त होगी। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला के अनुसार हवाएं पूर्वी और उत्तर पूर्वी होने से तापमान में बदलाव आया है। दो दिन तापमान बढ़ा रहेगा। इसके बाद सर्दी फिर बढ़ेगी। प्रदेश में सर्दी बढ़ने का प्रमुख कारण शाम को हवाएं उत्तरी होना हैं।

यहां चली शीतलहर, भोपाल में कोल्ड डे जैसी स्थिति 
मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक वीएस यादव के अनुसार रविवार को रात का तापमान प्रदेश में सर्वाधिक (1.8 डिग्री की गिरावट) के साथ तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। यह नॉर्मल से 4.7 डिग्री कम है। इससे यहां कोल्ड डे जैसे हालात रहे। रात का तापमान 6.1 डिग्री रहने से शीतलहर का असर रहा। अभी रात के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। 

अब छाएंगे बादल, कुछ जगह बौछारें पड़ेंगी 
प्रदेश में रविवार से हवाएं पूर्वी और उत्तर पूर्वी हो रही हैं। इससे तापमान में बढ़त के साथ कुछ जिलों में बादलों का असर रहेगा। इस बीच आसपास के हिस्सों में बौछारें भी पड़ सकती हैं। बादलों के असर से रात के तापमान में वृद्धि होगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4.6 डिग्री कम है। दिन का पारा 1.2 डिग्री बढ़कर 25.2 डिग्री रहा, जिससे यहां लगातार दूसरे दिन कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रही। रविवार से प्रदेशभर में रात के औसत तापमान में मामूली बढ़त शुरू हुई है, जो दो दिन जारी रहेगी।

दिसंबर में 3 से 4 डिग्री तक जाएगा पारा
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तेज सर्दी 10 दिसंबर के बाद शुरू होगी। इस दौरान कोल्ड डे, कोल्ड वेब का असर रहेगा। इस महीने में रात का पारा 3 से 4 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं, दिन में बादल, बौछारों के साथ ही बर्फीली हवाओं से कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

2021 में यहां रहा 3.4 डिग्री पारा
76 साल पहले 11 दिसंबर वर्ष 1966 में सबसे कम रात का पारा 3.1 डिग्री तक रहा है। इसके बाद 20 दिसंबर 2021 को रात का पारा 3.4 डिग्री तक रहा है। इस साल भी 15 दिसंबर के बाद तापमान इस स्तर तक पहुंचने की उम्मीद है।  

Faizan Ashraf
Author: Faizan Ashraf

Leave a Comment