Explore

Search

July 23, 2025 9:43 pm

LATEST NEWS
Lifestyle

मानसून की गाड़ी में फिर लगा ब्रेक! छत्तीसगढ़ में अब कब बरसेंगे बादल?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

रायपुर।
इस बार छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने समय से पहले दस्तक तो दे दी, लेकिन अब उसकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। दंतेवाड़ा में 28 मई को मानसून के आगमन के बाद से यह कोंडागांव और नारायणपुर में अटका हुआ है। राजधानी रायपुर में बीते शनिवार को दो घंटे झमाझम बारिश हुई थी, लेकिन अब पूरे प्रदेश में बारिश के लिए इंतज़ार बढ़ता जा रहा है।

क्यों अटका मानसून?

मौसम विभाग के अनुसार, मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ नहीं बन पा रही हैं। मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला ने बताया कि इस समय पूर्वी बिहार में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जिसका असर छत्तीसगढ़ तक देखने को मिल सकता है।

बस्तर और सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने की संभावना है

हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा हो सकती है

अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है

छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

बिलासपुर 39.3°C 26°C
रायपुर 37.2°C 25.9°C
माना एयरपोर्ट 36.9°C 25.4°C
अंबिकापुर 35.8°C 23.5°C
पेंड्रारोड 35.7°C 21.2°C
जगदलपुर 33.9°C 24°C
दुर्ग 36.6°C 24.4°C
राजनांदगांव 37.5°C 23°C

फिलहाल मौसम विभाग ने यह संकेत दिया है कि आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश भर में झमाझम बारिश की उम्मीद कम ही है। हालांकि बस्तर और सरगुजा के इलाकों में हल्की फुहारें राहत दे सकती हैं।

मानसून की धीमी चाल से किसानों और आमजन को थोड़ी मायूसी जरूर हुई है, लेकिन आने वाले सप्ताह में बादल फिर मेहरबान हो सकते हैं। मौसम विभाग लगातार निगरानी कर रहा है और अगले अपडेट्स पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Anash Raza
Author: Anash Raza

Leave a Comment