Explore

Search

July 23, 2025 11:00 am

LATEST NEWS
Lifestyle

क्या पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन JMM का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थामेंगे…?

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email

खबरों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम चंपई बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर बीजेपी का दामन थाम सकते है। चंपई सोरेन केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं।

झारखंड में सियासी हलचल की खबरें आ रही है। सियासी अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 6 विधायकों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।

निजी न्यूज चैनल आज तक ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि चंपई सोरेन कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। अधिकारी और सोरेन फ्लाइट से दिल्ली रवाना हुए है। सूत्रों के मुताबिक, उनके कोलकाता से असम भी निकलने की भी संभावना जताई जा रही है, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बीजेपी के झारखंड प्रभारी हैं।

चंपई सोरेन 7 बार के विधायक हैं। 2005 से वो लगातार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हेमंत सोरेन ने 2019 में चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री भी बनाया था।

Amit Soni
Author: Amit Soni

Leave a Comment